फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल्द मिलेंगे छात्रों को अंकपत्र, स्कूलों में पहुंचने शुरू

Wed, 31 May 2023 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय भेजे
विज्ञापन

- स्कूलों में भेजने का कार्य शुरू, अंकपत्र जल्द वितरण करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को अंक पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे। अंकपत्र स्कूलों में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 13262 परीक्षार्थियों में से 12113 ने और इंटर में पंजीकृत 11448 परीक्षार्थियों में से 9370 ने बाजी मारी थी। परिषद की ओर से 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। बोर्ड की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सभी स्कूलों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के अंकपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं करीब 40 फीसदी स्कूलों में भी अंकपत्र पहुंच चुके हैं। ऐसे में उम्मीद है कि दो से चार दिन में सभी स्कूलों में अंकपत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
हालांकि विभाग ने हाईस्कूल में और इंटर में फेल रहे विद्यार्थियों के अंकपत्र उपलब्ध नहीं कराए हैं। इनके अंकपत्र बाद में आने की उम्मीद है।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि स्कूलों में अंकपत्र भेजे जा रहे हैं और स्कूलों को जल्द वितरित करने की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें