छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
शामली। श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण जूनियर हाईस्कूूल और भैंसवाल रोड़ स्थित इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई शुरु की गई है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से जोड़ने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर फोन पर वार्तालाप और वीडियो कॉल की जाती है। जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह और इंटर कालेज के अनिल कुमार शर्मा ने अभिभावकों से अनुुुुरोध किया कि वह अपने बच्चों को निर्धारित समय पर ऑनलाइन पढ़ाई करने को प्रेरित करें। सोशल डिस्टेंसिंग का हर दशा में पालन किया जाए।