फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और शिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कला और शिल्प प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में कला और शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने घर में बेकार व बची हुई वस्तुओं से आकर्षक कृतियां बनाईं।
विज्ञापन

स्कूल में शनिवार को आयोजित कला प्रदर्शनी का शुभारंभ डायरेक्टर राजीव गर्ग ने गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में उनके द्वारा की जाने वाली अनेक सामान्य गतिविधियों के आधार पर सृजनशील और कल्पनाशील विचारों को अभिव्यक्ति देने हेतु विभिन्न बेकार पड़ी या बची हुई घर की वस्तुएं चटक रंग से सुसज्जित क्ले-मिट्टी, दीया, मोमबत्ती, बचे हुए बेकार कागज, माचिस की तीलियां, कार्ड बोर्ड, ऊन, रुई, कांच की चूड़ियां आदि से दर्शनीय कला शिल्प युक्त आकर्षक कृतियां तैयार की। प्रदर्शनी की संयोजिका कला अध्यापिका मंजू और बुशरा परवीन के दिशा निर्देशन में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता और कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर अमर कौशिक, अमरदीप, संगीता, उपेंद्र, राजीव तोमर, टीना अग्रवाल, सुधा, लुबना, नीतू, दीपमाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें