फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट सर्च एग्जाम में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में टैलेंट सर्च एग्जाम (टीएसई) परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के 100 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि जेनेसिस संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष टीएसई परीक्षा का आयोजन स्कूल में कराया जाता रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों की चहुंमुखी प्रतिभा को सबके समक्ष उजागर करना है। बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के साथ आगामी जीवन की और भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं। रविवार को स्कूल में टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के आयोजन के लिए नियुक्त इंचार्ज शिवम छाबड़ा ने प्रतियोगिता परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित कराया। विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने शुभकामना दी। प्रधानाचार्य रीना सिंह ने बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें