-आरके पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव शुरू
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सरगम 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कांधला की प्राचार्या डॉ. प्रमोद कुमारी, प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष महाराज सिंह और कॉलेज के प्राचार्य प्रो़ सत्येंद्र पाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आर्ट और कल्चर थीम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आकांशा श्योरान, खुशी कालखंडे, निखिल चौधरी, निकिता, पूजा राठौर, प्रियांशी भारद्वाज, सौरव, शिवम पुंडीर, स्नेहा शर्मा और तनु ने प्रतिभाग किया। ड्रामा प्रतियोगिता में अंशु, सोनिया, अर्चना, वंशिता और अदीति ने प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि, अंजलि मौर्या, खुशी, कुमकुम, मनीषा, पूजा और राशि में भाग लिया। आर्ट और कल्चर में अंकिता, फिज़ा, मानसी , प्राची, प्रिया और रिया आदि ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सत्येंद्रपाल ने सभी का धन्यवाद किया।