फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
कांधला के प्राथमिक विद्यालय डांगरौल से निकाली गई स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कांधला ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरौल में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रैली एसएमसी अध्यक्ष उजाला शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई, जो विद्यालय से शुरू होकर गांव की गलियों और मुख्य चौराहों से गुजरी। गांव की मुख्य चौपाल पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने ग्रामीणों को विद्यालय की निशुल्क योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालय में कराने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित पोस्टर भी वितरित किए गए। रैली में गांव की मुख्य गलियों से छात्रों ने नारे व स्लोगन लिखी तख्तियों और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय में वापस आकर रैली संपन्न हुई। मौके पर सीमा, सुनीता, सुनील, सलेकचंद, देवेंद्र, सूरत सिंह, सकलवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें