फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्र के साथ 22 दिन तक छात्रों ने किया सामूहिक कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में 7वीं के छात्र के साथ आठ छात्रों द्वारा किए गए सामूहिक कुकर्म के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र के साथ एक या दो दिन नहीं, पूरे 22 दिन छात्रों ने बारी-बारी से सामूहिक कुकर्म किया था। विरोध करने पर उसे काफी देर तक स्कूल के हॉस्टल के रेलिंग पर भी लटकाया गया।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने पुलिस और सीएम को शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा मासूम है। क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा सातवीं में पढ़ता है। बताया कि 20 अगस्त को बेटे ने स्कूल के अध्यापक को कुकर्म और मारपीट के बारे में जानकारी दी थी। मगर पूछताछ में पता चला है कि 25 जुलाई से लेकर 17 अगस्त तक बेटे के साथ कुकर्म किया गया। एक दिन तो रात में 12 बजे वह हॉस्टल में सोया हुआ था। इसी बीच एक कक्षा 11 का छात्र उसे उठाकर हॉस्टल के अंदर ले गया तथा उसके साथ बारी-बारी से 8 छात्रों ने कुकर्म किया। विरोध करने पर उसे कुछ देर के लिए रेलिंग पर भी लटकाए रखा। पिता का कहना है कि घटना के बाद से ही बेटा मानसिक रूप से तनाव में है। स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि जांच को कमेटी का गठन कर दिया गया है। कई छात्रों के भी बयान लिए गए हैं। एक सप्ताह में कमेटी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
- मामले की जांच के आदेश दिए
डीएम रविंद्र सिंह ने इस मामले में जांच कमेटी गठित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मामले में किन किन लोगों की लापरवाही रही, इसकी भी जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि कहीं छात्र की शिकायत के बाद भी उसे दबाया तो नहीं गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एसपी अभिषेक का कहना है कि छात्रों के खिलाफ कुकर्म और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें