फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वीवी कॉलेज में तालाबंदी कर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन  करते छात्र छात्राए
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर आंतरिक परीक्षा में फेल करने का लगाया आरोप।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वीवी पीजी काॅलेज में बीकॉम के विद्यार्थियों ने आंतरिक परीक्षा में फेल होने पर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शहर के वीवी पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने हंगामा प्रदर्शन किया और कालेज गेट पर तालाबंदी कर दी। विद्यार्थियों का कहना था कि बीकॉम में इंटरनल परीक्षा में उन्हें कम अंक दिए गए, जिससे बहुत से विद्यार्थी फेल हो गए। परीक्षा में फेल होने पर उन्हें अगले वर्ष प्रोन्नति नहीं मिल पाएगी। उन्होंने कॉलेज के कुछ शिक्षकों पर विद्यार्थियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई विषयों में बैक आने के कारण उनका भविष्य खतरे में है। कुछ विद्यार्थियों ने फीस भी जमा कर दी है, लेकिन इसके बाद भी वे परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। शिक्षकों के समझाने पर विद्यार्थी शांत हुए। इस अवसर पर हिमांशु, सागर तोमर, अर्जुन गौतम, केशव, मोनू, तरुणपाल, अंकुर, अनुज, सुहैब, पूजा, मानसी, सागर, प्रियांशु, आदिल, सावेज, शोएब मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि बीकॉम के विद्यार्थियाें की परीक्षा संंबंधी कुछ समस्याएं थी। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें