शामली सत्यनारयण इंटर कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर काॅलेज में भूजल सप्ताह के अन्तर्गत जल के उचित प्रयोग और प्रबंधन पर भाषण, निबन्ध और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा कला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमेंं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
काॅलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पृथ्वी पर जल बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध है, किन्तु उसका बहुत थोड़ा हिस्सा ही मनुष्य के लिए उपयोगी है। यदि उसको उचित ढंग से प्रयोग नहीं करेंगे तो भविष्य में मनुष्य के सामने जल की समस्या खड़ी हो जाएगी। जल ही जीवन है, इसलिए हम सबका यह कर्तव्य है कि जल को उचित ढंग से प्रयोग करें, उसको व्यर्थ न बहाएं। घर के नल आदि से जल को न बहने दें, जल की एक-एक बूंद कीमती है। प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में अनिल कश्यप, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, सुमन शर्मा, सारिका गर्ग, कु0 कीर्ति गर्ग का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, महेश नारायण गौड़, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, लक्ष्मी गर्ग, अंजलि जैन, उमा रानी, ज्योति तायल मौजूद रहे।