फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इंटर काॅलेज में एक दिन की प्रधानाचार्या बनीं छात्रा वृंदा

Tue, 31 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के हिन्दू कन्या इंटर कालेज में एक दिन की प्रधानाचार्या बनी छात्रा रजिस्टर चेक करती: फोटो 
विज्ञापन
शामली। शहर के हिंदू कन्या इंटर काॅलेज में नारी सशक्तिकरण के तहत इंटरमीडिएट की छात्रा को एक दिन की प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद छात्रा ने उपस्थिति पंजिका देखी और फिर विज्ञान लैब का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा वृंदा को प्रधानाचार्या पद की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधक मुनीश संगल ने सौंपी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वृंदा द्वारा सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। अभिभावक संघ का अस्थायी स्टाफ तथा स्थायी स्टाफ का अवलोकन करने के बाद छात्राओं से रूबरू हुई। जो शिक्षिका अवकाश पर हैं उनकी जगह किस शिक्षिका को भेजा गया है। इसमें शिक्षण कार्य को देखा। छात्रा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से प्रार्थना सभा में छात्राओं को बताया। उन्होंने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा सरकार का पूरी तरह ध्यान है और इनको सफल बनाने के लिए हमें कार्य करना होगा। छात्रा वृंदा ने क्रीडा का कनेक्शन करते हुए पीटीआई को निर्देश दिया कि क्रीड़ा कक्षा में व्यवस्था अच्छी रखी जाए और छात्राओं की रोज क्रीड़ा होनी चाहिए। छात्रा द्वारा विज्ञान लैब का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. दीपाली गर्ग, मीनाक्षी, अतुल वर्मा, प्रीति, मधु तोमर, मधुबाला, पूनम श्रीवास्तव, प्रधान लिपिक जसराज सिंह, पंकज कुमार, रमेश चंद, संजीव पंवार, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें