फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुखार से पीड़ित छात्रा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

Tue, 08 Oct 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। क्षेत्र के गांव करौदा हाथी में बुखार के चलते 19 वर्षीय निधि बालियान की मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन

करौदा हाथी निवासी पुत्री विपिन बालियान की बेटी निधि शामली में एक कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व निधि को बुखार आया। परिजनों ने निधि को पहले गांव में और इसके बाद शामली के चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। 30 सितंबर को छात्रा की हालत खराब होने पर उसे मेरठ में भर्ती कराया। दो अक्तूबर को हालत गंभीर होने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार देर रात छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को गांव स्थित शमशान घाट पर शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि छात्रा की बुखार से मौत होने का मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें