शामली क्षेत्र के गांव बलवा का लापता किशोर सुमित
शामली। बलवा गांव से सातवीं कक्षा का छात्र लापता हो गया। उसके जीजा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। रवि कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका साला सुमित पुत्र शीतल करीब 10 वर्ष से उनके साथ रह रहा है। वह कक्षा सात में पढ़ाई करता था। चार मार्च को वह घर से स्कूल के लिए गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरु कर दी है। संवाद