यमुना में डुबने से हुई छात्र नदीम का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए इंटर के छात्र की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव गंदराऊ निवासी अब्बास उर्फ बासा का 20 वर्षीय बेटा नदीम इंटर का छात्र था। शनिवार दोपहर करीब 11 बजे नदीम अपने साथियों के साथ मंडावर यमुना तट पर नहाने चला गया। इसी दौरान वह यमुना के गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने कड़ी मशक्कत के आधा घंटे बाद नदीम के शव को यमुना से बाहर निकाला। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक छा गया। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सपुर्द ए खाक कर दिया।