फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले के 400 शिक्षकों की अटकी पदोन्नति

Sat, 21 Oct 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 400 शिक्षकों की पदोन्नति शासन स्तर पर अटकी पड़ी है और शिक्षकों को पदोन्नति का इंतजार हैं। पदोन्नति को लेकर परिषदीय व उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता 25 नवंबर को लखनऊ में पहुंचकर शासन स्तर पर वार्ता करेंगे और अपनी विभिन्न मांगों को उठाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयारी कर शिक्षकों का ब्यौरा शासन को भेज दिया था। मगर शासन स्तर से शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिक्षकों की पदोन्नति की मांग को लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब पदोन्नति को लेकर 25 नवंबर को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की शासन स्तर पर बैठक निर्धारित की गई है। संघ के पदाधिकारी 25 नवंबर को होने वाली वार्ता में पदोन्नति की मांग करेंगे।
शासन स्तर से शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और उनको समय से पदोन्नति भी नहीं दी जा रही है। जब मुख्यालय से लिस्ट भेज दी गई तो फिर क्याें रोकी जा रही है। 25 नवंबर को पदोन्नति को लेकर शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

ब्रिजेश शर्मा, जिला संयोजक, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शामली
शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया रोकने को लेकर शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। शिक्षकों को उनका अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है। पदोन्नति लेना शिक्षकों का अधिकार है, लेकिन शासन इसमें भी लेट लतीफी कर रहा है। शिक्षक संघ लगातार पदोन्नति की मांग कर रहा है और इसको लेकर प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विकास राठी, शिक्षक उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ शामली

जिला स्तर से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची शासन को भेज दी है और ट्रांसफर प्रक्रिया चलने के कारण शासन स्तर पर रूकी है। शासन स्तर से जैसे ही आदेश आएंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


कोमल, बीएसए शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें