फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के गांव में आने पर संघर्ष, तीन घायल

विज्ञापन
कांधला थाने में पहुंचे गांव भारसी के घायल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्रेमी युगल के गांव में आने पर संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भारसी में प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार प्रेमी युगल के गांव में पहुंचने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी जुनेद अपने पड़ोस की युवती को लेकर दो साल पहले गांव से चला गया था। मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। पंचायत में प्रेमी युगल को गांव से बाहर रहने का फरमान सुनाया था। 15 दिन पूर्व प्रेमी युगल गांव में आकर रहने लगा तो दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। रविवार की शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से शकील व दूसरे पक्ष से विधवा महिला सबीला और ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मेडिकल कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शकील पक्ष की तहरीर पर हासिम, इमरान, हुसैन और ताहिर व विधवा महिला सबीला की तहरीर पर जुनेद और शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें