निकाय चुनाव को लेकर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रशासन ने स्ट्रांग रूम के बाहर बैरिकेडिंग करा दी है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत चार मई को मतदान होना है। मतदान के पश्चात मतगणना तक मतपेटियों को पब्लिक इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। कॉलेज में कैराना और कांधला दोनों नगरपालिकाओं का अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग करा दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी भी व्यक्ति को फटकने नहीं दिया जाएगा। वहीं, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी ने पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचकर निरीक्षण किया।
कैराना पहुंची 300 मतपेटियां
कैराना नगरपालिका के अंतर्गत 89 और कांधला नगरपालिका के 42 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। बुधवार को पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। बताया जा रहा है कि तहसील मुख्यालय के बजाय पब्लिक इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार को जिला मुख्यालय से कैराना नगर पालिका के लिए 200 मतपेटी व कांधला नगर पालिका के लिए 100 मतपेटी पब्लिक इंटर कालेज में पहुंच गई हैं। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ पोलिंग पार्टियां दो-दो मतपेटियां और चुनावी सामग्री लेकर रवाना होंगी। कुछ मतपेटियां रिजर्व में रखी जाएंगी।