फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्ट्रांग रूम की बैरिकेडिंग, लगवाए सीसीटीवी कैमरे, कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान

Wed, 03 May 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में कल प्रथम चरण के तहत निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा।
कैराना नगरपालिका के अंतर्गत 89 और कांधला नगरपालिका के 42 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रशासन ने स्ट्रांग रूम के बाहर बैरिकेडिंग करा दी है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत चार मई को मतदान होना है। मतदान के पश्चात मतगणना तक मतपेटियों को पब्लिक इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। कॉलेज में कैराना और कांधला दोनों नगरपालिकाओं का अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग करा दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी भी व्यक्ति को फटकने नहीं दिया जाएगा। वहीं, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी ने पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैराना पहुंची 300 मतपेटियां
कैराना नगरपालिका के अंतर्गत 89 और कांधला नगरपालिका के 42 पोलिंग बूथ बनाये गए हैं। बुधवार को पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। बताया जा रहा है कि तहसील मुख्यालय के बजाय पब्लिक इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार को जिला मुख्यालय से कैराना नगर पालिका के लिए 200 मतपेटी व कांधला नगर पालिका के लिए 100 मतपेटी पब्लिक इंटर कालेज में पहुंच गई हैं। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के साथ पोलिंग पार्टियां दो-दो मतपेटियां और चुनावी सामग्री लेकर रवाना होंगी। कुछ मतपेटियां रिजर्व में रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें