फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मिट्टी उठान को लेकर मारपीट, नो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। भैसानी इस्लामपुर गांव में खेत से मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी तुसेल शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे अपने खेत से मिट्टी उठा रहा था। उसी समय तूसेल का पड़ोसी किसान मोहब्बत मौके पर पहुंचा और पड़ोसी के खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में मोहब्बत पक्ष से पांच और तुसैन पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें