शामली विजय चौक पर लॉकडाउन के दौरान बाईक सवार को रोक कर समझाते एसपी
- फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। एसपी ने विजय चौक पर पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। एसपी ने बताया कि आपात सेवाओं में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग से पास की आवश्यकता नहीं है। उनका परिचय पत्र ही उनका पास है। एसपी ने पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने पर 295 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 17 वाहन सीज किए गए। 125900 रुपये समन शुल्क वसूला गया। 11 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि 10 लोगों के खिलाफ पांच एफआइआर दर्ज की गई है।