फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक से कुचलकर रेहड़ा चालक की मौत, हंगामा, हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 27 Sep 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर रेहडा चालक सडक हादसे मौत के बाद हंगामा करते खेडी करमू के ग्रामीण
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में धान से लदे ट्रक से कुचलकर बाइक रेहड़ा चालक की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। उन्होंने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी होने तक शव उठने नहीं दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव खेड़ीकरमू निवासी समेदीन (55) मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात अपना बाइक रेहड़ा लेेकर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव में ही गली से निकलकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचा तो उसी समय दिल्ली की तरफ से तेजी से आए धान से भरे ट्रक ने रेहड़े में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेहड़ा ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान समेदीन सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस के समझाने पर भी ग्रामणी नहीं माने। इसके बाद सीओ सिटी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस के साथ पीएसी को भी बुलाया गया। सीओ ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद तक जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने लाठिया भांजते हुए सभी को दौड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

शामली कैराना रोड पर रेहडा चालक सडक हादसे मौत के बाद हंगामा करते खेडी करमू के ग्रामीण

शामली कैराना रोड पर रेहडा चालक सडक हादसे मौत के बाद हंगामा करते खेडी करमू के ग्रामीण

शामली कैराना रोड पर रेहडा चालक सडक हादसे मौत के बाद हंगामा करते खेडी करमू के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें