कांधला। कांधला और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के हमलों में चार घायल हो गए।
गांव सुन्ना निवासी अजीत का चार वर्षीय पुत्र एकांश घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। गांव भभीसा निवासी नितिन का छह वर्षीय पुत्र खुशवंत, दुर्गानपुर खेड़ा निवासी 55 वर्षीय कृष्णा तथा मलकपुर रोड निवासी 11 वर्षीय आहद भी आवारा कुत्तों के हमले में घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया।