फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा मनुष्य के जीवन को बनाती है सार्थक : विशाल

Thu, 13 Nov 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद के ग्राम नागल में श्रीमदभागवत कथा करते कथा व्यास विशाल । संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में कथा व्यास विशाल वालिया ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाती है। कथा में कालिया नाग एवं भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला के प्रसंग को सुनाया। कथा व्यास श्राेताओं को बताया कि जन्म तो हर प्राणी एवं मनुष्य लेता है, लेकिन उसे अपने जीवन का अर्थ बोध नहीं होता है। बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन को नश्वर बना देता है। श्रीमद्भागवत ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। तब भगवान श्री कृष्ण गिरिराज पर्वत को तर्जनी उंगली पर उठाकर जहां ब्रजवासियों की रक्षा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें