फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की मूर्तार की किसी ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाडा में माहत्मा गांधी की प्रतिमा के पास फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बदहाली का शिकार राष्ट्रपिता की प्रतिमा
विज्ञापन

शामली, बाबरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी गांव हिरनवाड़ा में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की किसी ने सुधि नहीं ली। शुक्रवार शाम तक यह प्रतिमा बदहाल ही रही। प्रतिमा व उसके आसपास फैली गंदगी बदहाली को बयां कर रही है। मुजफ्फरनगर के तत्कालीन डीएम ने 1996 में गांव हिरनवाड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। चबूतरे पर लगी इस प्रतिमा का कोई पुरसाहाल नहीं है। चबूतरे के साथ ही आसपास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चबूतरे की चारदीवारी नहीं होने से आवारा पशु यहां गंदगी फैलाते हैं। कुछ ग्रामीण भी यहां गंदगी डाल देते हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी प्रतिमा के आस-पास साफ-सफाई नहीं कराई गई। उधर, ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण से पूर्व मूर्ति व उसके आसपास साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके बाद ही ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें