वसूली प्रकरण में दोनों पक्षों के बयान दर्ज
शामली। जिला आबकारी अधिकारी हरिओम के खिलाफ अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने की शिकायत पर एडीएम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने डीएम जसजीत कौर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह देसी, विदेशी शराब व बीयर के रजिस्टर्ड लाइसेंस से क्रय विक्रय का कार्य करता है। आरोप है कि जिला आबकारी अधिकारी ने उनसे फोन पर अवैध वसूली की मांग करने और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी है। विशाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। डीएम ने उन्हें जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीएम ने मामले की जांच एडीएम को सौंपी थी। सोमवार को एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही शिकायतकर्ता के भी बयान दर्ज किए गए।