शामली। सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां के छात्र आर्यांशु देशवाल ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में राज्य विज्ञान पुरस्कार प्राप्त किया। लखनऊ से लौटने पर विजेता छात्र का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में 12 से 15 दिसंबर तक 50वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी मेें शामली जनपद से सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा छह के होनहार छात्र आर्यांशु देशवाल ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में आर्यांशु को राज्य विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। लखनऊ से लौटने पर पुरस्कार विजेता छात्र का स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी वंदना वर्मा ने सम्मानित किया। मौके पर रामजी लाल कश्यप, प्रतीक गर्ग, प्रमोद कोरी, सुजीत चौहान, विनीत पांडेय, नरेंद्र मलिक मौजूद रहे।