फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का सीएचसी शामली में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आगामी एक माह तक विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर नियमित टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सत्रों पर नौ माह से पांच साल तक के 196225 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की निर्धारित नौ खुराक दिए जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं। इसलिए विटामिन एक की खुराक बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. करन चौधरी, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. दीपक चौधरी, सहायक शोध अधिकारी मनीत बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें