संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव सिलावर में दूसरे दिन भी ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता जारी रही। प्रतियोगिता में आसपास के राज्य से भी किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और उत्तराखंड के ट्रैक्टर चालक प्रतिभाग कर रहे हैं।
बुधवार को सुबह 10 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। अब तक 50 ट्रैक्टर अपने दमखम का प्रदर्शन कर चुके हैं सेमीफाइनल में पांच ट्रैक्टर पहुंच चुके हैं ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचे। देर रात तक मुकाबला जारी रहे। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को होगा। प्रथम विजेता को 61 हजार रुपये का इनाम दूसरा विजेता को 41000 और तृतीय विजेता को 21000 का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर वीरपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, कैराना चेयरमैन हाजी अनवर, विजय कौशिक, मुन्ना प्रधान, रमेश मुखिया, श्रीपाल प्रधान करोड़ी, संजीव प्रधान, जगबीर सिंह, रामकुमार सिंह, मोनू ताना, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण तरार, ललित, लोकेश, दीक्षांत, नरेंद्र, अमित तरार, आशु, मांगेराम, यूवी तरार, सुमित आदि मौजूद रहे।