फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट आरसी के छात्र आकाश बने सीए

विज्ञापन
कैराना में सेंट आरसी स्कूल के छात्र आकाश गर्ग के सीए बनने पर स्मृति चिन्ह देते प्रबंधक अरविंद दृष - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल के छात्र आकाश गर्ग ने सीए बनकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। आकाश ने कक्षा नर्सरी से 12 तक की शिक्षा इसी विद्यालय में प्राप्त की। 2015-16 में 12वीं कामर्स व मैथ में विद्यालय टॉप किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना के बीकॉम व एमकॉम के टॉपर रहे। 10 फरवरी में घोषित सीए के परीक्षाफल में अच्छी रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया। सेंट आरसी स्कूल में आकाश गर्ग एवं पिता नवीन गर्ग और माता अंजलि गर्ग को प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व प्रबंधक अरविंद दृष्टा, यशपाल पंवार ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें