फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस की टीम बनी विजेता

Thu, 22 Jun 2023 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- मदरलैंड स्कूल में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में चल रहे हैं 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-130 में सुबह वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल की टीम प्रथम और किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन ठाकुर ने दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि विद्यार्थी जीवन में अध्ययन के साथ-साथ खेल का होना भी अत्यंत आवश्यक होता है। इसके बाद सूबेदार मेजर तिलक राज के निर्देशन में बीएचएम संजीवन, हवलदार अमित, कुलभूषण और कपिल ने ड्रिल के दौरान कैडेट्स को सामने सैल्यूट, दाएं सैल्यूट, बाएं सैल्यूट, खुली लाइन चल, निकट लाइन चल का प्रशिक्षण दिया और अभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस युद्ध कौशल एवं क्षेत्र कौशल के दौरान सूबेदार दिगंबर सिंह, नायब सूबेदार महेश, हवलदार अजय कुमार और विजय कुमार ने कैडेट्स को सेक्शन फॉर्मेशन के प्रकार सिंगल लाइन, एक्सटेंडड लाइन, एरो हेड फॉर्मेशन, फाइल फॉर्मेशन और डायमंड हेड फॉर्मेशन के बारे में बताया तथा कैडेट्स से इन्फॉर्मेशन बनवाकर अभ्यास कराया।
कॅरियर लांचर संस्था के संचालक व कॅरियर काउंसलर डॉक्टर विक्रांत जावला ने कैडेट्स को भविष्य में अपना कॅरियर चुनने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और अवसरों के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार एवं सेकंड ऑफिसर डॉक्टर विजय कुमार ने सोशल सर्विसेज एंड कम्युनिटी डेवलपमेंट, मिलट्री हिस्ट्री और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट विषयों पर व्याख्यान दिया और जीवन में इनकी उपयोगिता बताई।
इसके बाद कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन ठाकुर की अध्यक्षता में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एससीएलएन इंटर काॅलेज कांधला के कैडेट सुमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता विषय पर भाषण देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की कैडेट कात्यायनी जल संरक्षण विषय पर भाषण देकर द्वितीय तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल के देवांश पंवार ने सशस्त्री करण विषय पर भाषण देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैंप एडज्यूटेंट केपी सिंह, कैप्टन रजनीश कुमार, थर्ड ऑफिसर लक्ष्मी गर्ग, रणवीर सिंह, संजीव पंवार, स्वाति, हरीश, कृष्णपाल, मनजीत, जयेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सोमपाल, योगेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें