कांधला के गांव जसाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जानकारी लेते हुए सिविल सेवक । संवाद
कांधला (शामली)। श्रीलंका के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने मंगलवार को जसाला का भ्रमण किया। टीम को गांव में चल रही भारत सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया गया।
खंड विकास अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि श्रीलंका से 39 प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी पहुंचे। टीम के साथ तीन कोर्स कॉर्डिनेटर भी थे। टीम सर्वप्रथम पंचायत भवन पर टीम पहुंची। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता व जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में पंचायत भवन स्थित मीटिंग हॉल में पीपीटी प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमे गांव में चल रही भारत सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं से टीम को रूबरू कराया गया। इसके बाद गांव में टीम भ्रमण हेतु निकली । टीम ने आंगनबाडी केंद्र, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, सहकारी समिति, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अन्नपूर्णा भवन, सामुदायिक शौचालय व जूनियर हाईस्कूल का भ्रमण किया। गांव के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई।