फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया

विज्ञापन
कैराना के मोहल्ले में फॉगिग करता पालिका कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र में कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश के कारण नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव को भी पालिका ने कीटनाशक दवाओं की फॉगिंग करानी शुरू कर दी हैं। बारिश के बाद नगर के वार्डों में नालियों और घरों के आसपास जमा पानी में मच्छरों का लार्वा बढ़ने लगा हैं। जिसको देखते हुए कैराना नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन के निर्देश पर मच्छरों को मारने और बीमारी पर नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा हैं। पालिका कर्मचारियों ने रात में नगर के अनेकों मोहल्लों में एंटी लार्वा दवा का फॉगिंग मशीन से छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया हैं। दवा के छिड़काव के अलावा नगर में साफ-सफाई पर भी जोर दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें