थानाभवन। लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विज्ञान वर्ग के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो के संसाधन व्यक्ति आशीष वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका, उत्पादों की गुणवत्ता की पहचान, असली और नकली उत्पादों में अंतर तथा भारतीय मानक ब्यूरो की मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोनू और साद रहे। उन्हें 1000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय सूर्य प्रताप और विशेष को 750 रुपये से सम्मानित किया गया। तृतीय स्थान पर वंश सैनी और परमजीत को 500-500 रुपये से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य चंदेश्वर प्रसाद ने कार्यक्रम की सराहना की।