झिंझाना के मंसूरा गांव में दुर्घटना के बाद पलटी कार।
झिंझाना (शामली)। मंसूरा गांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार खंभों से टकराने के बाद पलट गई। घटना में अपने घर के बाहर बैठे महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी मुजम्मिल कार लेकर सुबह करीब 11 बजे फतेहपुर की तरफ से झिंझाना आ रहा था। मंसूरा तिराहे पर ईदगाह के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बिजली के खंभों से टकराती हुई पलट गई। घर के बाहर बैठी शबीला (35) पत्नी फारुख तथा उसका बेटा अथर (5) टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने शामली के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
बिजली आपूर्ति हुई ठप, बढ़ी परेशानी
चार खंभे टूटने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
झिंझाना विद्युत केंद्र के प्रभारी एसडीओ मुकेश पटेल ने बताया टूटे बिजली के खंभे सोमवार को लगवा दिए जाएंगे। बाधित विद्युत आपूर्ति दूसरी ओर से सुचारू करा दी गई है। अवर अभियंता रविंद्र सिंह की ओर से कार चालक के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तहरीर दी जा रही है।
झिंझाना के मंसूरा गांव में दुर्घटना के बाद पलटी कार।
झिंझाना के मंसूरा गांव में दुर्घटना के बाद पलटी कार।