फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूडीआइडी कार्ड के कार्य में लाएं तेजी: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने यूडीआइडी कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) के कार्य में प्रगति के लिए अंतर्विभागीय अधिकारियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया यूडीआइडी कार्ड दिव्यांगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस कार्ड के बिना दिव्यांगों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदेश स्तर पर जनपद की यूडीआइडी कार्ड में प्रगति अच्छी है। जनपद में 9200 दिव्यांगों में से 7700 के यूडीआइडी कार्ड बन चुके हैं। बाकी दिव्यांगों के यूडीआइडी कार्ड अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बनने अनिवार्य हैं। सीडीओ ने कहा कि दिव्यांग मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष, आशाओं व समूह की महिलाओं, जिला पंचायत राज अधिकारी को सचिव व पंचायत सहायकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पेशल एडुकेटर शिक्षकों और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाकी दिव्यांगों से संपर्क करें। उनसे उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर एकत्रित कर दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय में अगले पांच दिन उपलब्ध करा दें। जिससे निर्धारित समय सीमा में दिव्यांगों के यूडीआइडी कार्ड के लिए आवेदन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें