फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: विशेष टीकाकरण पखवाड़ा 13 फरवरी से

Thu, 09 Feb 2023 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में कराए सर्वे में पांच साल तक के 8739 बच्चे मिले टीके से वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चों को टीके लगाने के लिए 13 फरवरी से 24 फरवरी तक विशेष टीकाकरण पखवाड़ा चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीके लगाने की तैयारी में जुटा हुआ है।
पांच साल तक के बच्चों को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, टिटनेस, काली खांसी, इन्फ्लुएंजा, दिमागी बुखार और निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। शासन ने इन बीमारियों से बचाव के लिए होने वाले नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण का विशेष पखवाड़ा 13 फरवरी से 24 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर या उन क्षेत्रों में जहां पर छूटे हुए बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां पर स्वास्थ्य टीमें बच्चों को टीके लगाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में कराए गए सर्वे में नियमित टीकाकरण से वंचित 8739 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। इन छूटे हुए बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए ब्लाॅक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सकों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने धर्म गुरुओं से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में टीकाकरण से मना करने वाले परिवारों को समझाकर उनके बच्चों को टीकाकरण कराने में सहयोग करें। बैठक में डॉ. आरके सागर, डॉ. करन चौधरी, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें