फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अक्तूबर से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत समेत प्रदेश के 28 जिलों में 24 अक्तूबर से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में टीकाकरण से छूटे बच्चों के अलावा पहला व दूसरा टीका लगवा चुके बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। शासन स्तर से बच्चों के टीकाकरण का जिले पर लक्ष्य निर्धारित कर टीकाकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण की को कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। शासन स्तर से टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के आधार पर टीकाकरण पूर्ण करने के लिए सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मवारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। 24 अक्तूबर से सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा उपकेंद्रों पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। शासन स्तर से टीकाकरण का जिले बार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश के 28 जिलों में चार लाख 80 हजार नौ बच्चों को पेंटा वन, तीन लाख 23 हजार 445 बच्चों को एमआर वन, पांच लाख 95 हजार छह सौ 40 को एमआर टू और दस लाख 62 हजार छह सौ 89 बच्चों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसमें बागपत को पेंटा वन का 2801, एमआर वन का 3801, एमआर टू का 3850 और बूस्टर डोज का 5050 का लक्ष्य मिला है। विभाग की ओर से लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें