फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर लीक प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कौशिक और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि टीईटी परीक्षा सरकार की युवाओं के प्रति बदनियती तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। टीईटी परीक्षा 15 दिन में दोबारा आयोजित की जाए। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्थल तक पहुंचने को बस व ट्रेन मुफ्त की जाए। सभी परीक्षार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, आशु पहलवान, सौरभ कुमार, शफीक, अजय कुमार, वसीम चौधरी, मुकेश, इंतजार, संदीप गुर्जर, नसीम, विकास, हारून, मुकीम, अनवार, रफीक, सलीम, नौशाद, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें