सपा ने जिला पंचायत के लिए 12 सदस्यों की सूची जारी की
शामली। जिला पंचायत चुनाव के लिए सपा के अपने 12 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची 11 अप्रैल को जारी की जाएगी।
सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के मुताबिक वार्ड एक से अंजली पत्नी नीरज निवासी दखौड़ी, वार्ड दो से हीना प्रवीण पत्नी अब्दुल वारिस सोता रसूलपुर, वार्ड तीन से रीनू चौधरी पत्नी भूपेंद्र एडवोकेट, निवासी बंतीखेड़ा, वार्ड 6 से बबीता कश्यप पत्नी अमर सिंह कश्यप चौसाना, वार्ड सात से रविता पत्नी प्रीतम सिंह खानपुर कलां, वार्ड आठ से प्रमीला पत्नी संजय कुमार कसेरवा कला, वार्ड दस से नूरजहां पत्नी मोहम्मद सलीम इस्सोपुर खुरगान, वार्ड 11 से सईमारा पत्नी नसीम अहमद एडवोकेट मन्ना माजरा, वार्ड 15 से अनुज जावला पुत्र जयकुमार, डागरौड़, वार्ड 16 से किरणपाल सिंह सल्फा, वार्ड 17 से प्रदीप चौधरी पुत्र ब्रजपाल सिंह, सिंभालका, वार्ड 18 से वीर सिंह मलिक पुत्र चमन सिंह, भिक्का माजरा को प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।