फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दिया जांच कर कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने दिया जांच कर कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन

शामली। 15 दिन पहले बाबरी के इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के पद पर अस्थायी कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी से मिले। परिजनों ने एसपी से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव कैड़ी निवासी पीयूष पाल ने 23 अगस्त को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीयूष बाबरी के जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर अस्थायी रूप से कार्यरत था। परिजनों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में बाबरी थाने पर परिजनों की तरफ से प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार को पीयूष पाल के परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पर पहुंचे। उसी समय अपने किसी कार्य से बाबरी थाना प्रभारी भी पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें देखकर हंगामा शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाया कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने एसपी अभिषेक से मिलकर प्रार्थनापत्र देकर इस मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रोबिन पाल, रामपाल सिंह, तरूणपाल, सन्नी, प्रिंस, शेखरपाल, बिरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें