शामली क्षेत्र के गांव जलालपुर में मृतक युवक अनमोल शर्मा के घर घटना की जानकारी लेने पहुंचे सपा नेत
- फोटो : SHAMLI
शामली। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के एक गांव में हुई महिला और जलालपुर में बीसीए के छात्र की मौत के मामले में प्रो. सुधीर पंवार के नेतृत्व मृतकों परिजनों को ढांढस बंधाया। रविवार को सुधीर पंवार सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जलालपुर गांव में मृतक अनमोल शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में अनुसूचित जाति की महिला की हत्या के मामले की गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सुरेंद्र खैवाल, बिट्टू ताना, जावेद जंग, सलेक चंद शामिल रहे।