शामली पुलिस लाइन में शपथ दिलाते एसपी अभिषेक झा।
- फोटो : SHAMLI
एसपी ने पुलिसकर्मियों केे दिलाई शपथ
शामली। पुलिस लाइन शामली में रविवार को गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिषेक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने जीवन में उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। उधर, एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस कार्यालय पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किए और इस दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।