फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिट्टी खनन माफियाओं में पेट्रोल पंप पर मारपीट, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौसाना। मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में तनातनी के बाद पेट्रोल पंप पर डीजल खरीदने के समय जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार देर रात चौकी पर भी हंगामा हुआ।
चौसाना में तीन सप्ताह पूर्व पुलिस ने मिट्टी खनन करने के आरोप में मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति की मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस ने कब्जे में ले ली थी। जिसके बाद से मिट्टी खनन करने वाले ठेकेदारों के बीच एक-दूसरे की जेसीबी मशीन पकड़वाने का खेल जारी है। रविवार देर रात मुस्तफा निवासी चौसाना व तारीफ निवासी भड़ी के बीच मिट्टी खनन को लेकर विवाद हो गया। तारीफ का आरोप है कि मुस्तफा ने पैसे की मांग की तो विवाद हुआ। पेट्रोल पंप पर मारपीट के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद चौकी पर भी जमकर हंगामा हुआ। मिट्टी खनन माफिया को हिरासत में लेते ही उनके पैरोकारों ने पुलिस को फोन कर पैरवी करनी भी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में से किसी पर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें