फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू गैस सर्विस का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा गैस सिलिंडर सर्विस का शुभारंभ
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शेखामैदान में राशन डीलर ऊषा की दुकान पर छोटू गैस सर्विस का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन गरीब लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलिंडर भरवाने में आर्थिक परेशानी हो रही थी, उनके लिए शासन ने यह योजना चलाई है। जिसमें अब गरीब व्यक्ति रुपये 509 में पांच किलो वाला यह छोटू गैस सिलिंडर भरवाकर अपना चूल्हा जला सकता है। उन्होंने बताया कि झिंझाना में राशन डीलर ऊषा और मनीष के यहां सिलिंडर उपलब्ध हैं। गैस सिलिंडर को राशन उपभोक्ता के अलावा कोई भी ले सकता है। कनेक्शन की कीमत 850 रुपये बताई गाई। एआरओ संजय सक्सेना, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मदनपाल सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऊन के राशन डीलर सलेकचंद वर्मा ने किया। इस मौके पर राशन डीलर हाजी रईस, अमरीश कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें