फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उपरिगामी रेलवे पुल का धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य

Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर जंधेड़ी रेलवे फाटक पर उपरिगामी रेलवे पुल का धीमी गति से निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी की ओर से पुल पर एक साल पहले गार्डर रखे गए थे। एक साल बाद भी लिंटर डालने का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। एप्रोच रोड का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। यदि इसी गति से कार्य चलता रहा तो आगामी छह माह में भी कार्य पूरा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर बलवा, जंधेडी, सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में उपरिगामी पुल प्रस्तावित है। बलवा उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। शामली-सहारनपुर जिले की सीमा पर जंघेडी फाटक उपरिगामी पुल का लिंटर डालने के लिए एक साल पहले गार्डर रखे गए थे। लिंटर डालने का कार्य अधूरा है। एप्रोच रोड पर मिट्टी डालने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उपरिगामी पुल पर सिर्फ दो अंडरपास का कार्य पूरा हो पाया है। उपरिगामी पुल पर लिंटर डालने के लिए सरिये डालने का कार्य पूरा होना है। जंधेडी उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा होने में फिलहाल छह माह से ज्यादा का समय लग पाएगा। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में उपरिगामी पुल निर्माण के लिए मकानों को ध्वस्त करने का कार्य चल रहा है। उपरिगामी पुल का निर्माण इस साल के आखिर तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। हाईवे की निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड निर्माण कार्य फरवरी माह में पूरा हो जाएगा । 15 फरवरी के बाद बलवा बाईपास चालू हो पाएगा। जंधेडी रेलवे उपरिगामी पुल 30 जून तक तैयार हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें