थानाभवन। नगर के मोहल्ला रेती सराय बृहस्पतिवार रात छत गिरने से परिवार के छह लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। मोहल्ला निवासी दिलशाद पुत्र अजीज रात्रि में बिजली न होने के कारण गर्मी के कारण अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। कि अचानक छत भरभरा कर गिर गई छत पर सो रहे परिजन भी मलबे के साथ नीचे आ गिरे। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना में मकान स्वामी दिलशाद व बच्चे नूर मोहम्मद, जोया, सानिया, जिया व सुफियान घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। दिलशाद ने बताया कि छत गिरने से उसके घर में रखे फर्नीचर, कपड़े, खाने-पीने का सामान आदि मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।