फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह नए केस मिले, नौ हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के छह नए केस मिले हैं। कोरोना के नमूनों की आरटीपीसीआर जांच में जिले में अलग-अलग स्थानों पर छह नए संक्रमित मिले हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में गांव बराला के 63 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। गांव पावटी कलां में 35 वर्षीय महिला, दभेड़ी खुर्द में 15 वर्षीय किशोरी, कैराना में 24 वर्षीय महिला, कस्बा थानाभवन में 35 वर्षीय महिला और गांव उस्मानपुर में 20 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। पूर्व में मिले कोरोना के नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 24 हो गई है। इस महीने में अब तक 75 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के छह नए केस मिले हैं। अब सक्रिय केस 24 हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें