फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में डेंगू के छह और केस मिले, संख्या बढ़कर हुई 14

Sat, 23 Sep 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सीएचसी में मरीजो की लगी भीड
विज्ञापन
शामली। जिले में डेंगू के छह और नए केस सामने आए हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। उधर, जिला अस्पताल में एलाइजा रीडर मशीन में फिर तकनीकी खराबी होने से सैंपलाें की दो दिन से जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के छह नए केस मिले थे। इससे पहले आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अब जिले में डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई है। बताया गया है कि छह नए केस में ज्यादातर दूसरे जिलों में उपचार के दौरान हुई जांच में सामने आए हैं। जिला मलेरिया विभाग की टीम मरीजों से संपर्क कर उनके घर पर पहुंचकर मरीजों के बारे में जानकारी लेगी और एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कर लोगों को बुखार से बचाव के बारे में जागरूक करेगी।
उधर, जिला अस्पताल में एलाइजा रीडर मशीन में फिर तकनीकी खराबी आ गई है। 11 सितंबर को अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच शुरू हुई थी। एक सप्ताह तक मशीन ठीक चलने के बाद खराबी आ गई थी। एलाइजा मशीन से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद मशीन ठीक होने पर सैंपलों की जांच शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को एलाइजा मशीन में आठ सैंपल लगाए गए थे, सभी की रिपोर्ट इनवेलिड अंकित हो रहा है। इस वजह से शुक्रवार को सैंपलों की जांच नहीं हो पाई। लैब टेक्नीशियन शिवांगी ने बताया कि एलाइजा रीडर में तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार को सैंपलों की जांच नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया इंजीनियर को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें