फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दरोगा सहित छह घायल

Tue, 15 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के कांधला में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कांधला क्षेत्र में गांव नानूपुरी के पास दो वाहनों की भिड़ंत में सीआरपीएफ और जीआरपी के दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चार लोगों को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
सोमवार सुबह सीआरपीएफ का जवान सत्यवीर निवासी जलालपुर थाना राजपुर अमरोहा साथी शामली जीआरपी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार के साथ में स्विफ्ट डिजायर कार में शामली जा रहे थे।

जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित गांव नानूपुरी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे पिकअप से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पास के खेत में जा गिरी। वहीं, पिकअप पलट जाने से उसमें सवार सभी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप सवार गांव सिलावर निवासी गय्यूर अपने परिवार के लोगों के साथ बागपत के गांव बिहारी स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे में सीआरपीएफ जवान सत्यवीर , उपनिरीक्षक अशोक और पीकअप सवार गय्यूर, इनाम, नीरू, सादिक, जीशान, राशिदा और चालक नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांधला थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहां से उपनिरीक्षक अशोक , नरेश, गययूर, सादिक को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि घायलों को चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर अभी किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें