फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे के मेगा ब्लाक से व्यवस्था चरमराई

Sun, 15 Apr 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। ईस्टर्न फेरिफेल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से रेलवे का शनिवार से दो दिन का मेगा ब्लाक शुरू हो गया। पहले दिन ही मेगा ब्लाक से रेलवे व्यवस्था ठप हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत जिले में ईस्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शुक्रवार को इससे जोड़े जाने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक लिया गया था। मेगा ब्लाक के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 का संचालन बागपत रोड रेलवे स्टेशन किया गया। बागपत से लेकर दिल्ली तक इस ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। दोपहर दो बजे ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। एक पैसेंजर ट्रेनों के स्थगित रहने व दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों की जानकारी करती रही। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि रविवार को भी मेगा ब्लाक जारी रहेगा। सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बागपत रोड स्टेशन तक रहेगा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रहेगी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 का संचालन शामली रेलवे स्टेशन तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें