फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में मिले छह कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
- संक्रमितों की आरटीपीसीआर जांच के बाद होगी कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला अस्पताल में लक्षण वालों की एंटीजन किट से हुई जांच में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नमूनाें की आरटीपीसीआर जांच के बाद ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
जिला अस्पताल में आने वाले बुखार, जुकाम, खांसी आदि के लक्षण वाले मरीजों की एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जाती है। बृहस्पतिवार को लगभग इस तरह के लक्षण वाले 36 मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिनमें छह लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग नमूनों की आरटीपीसीआर जांच के बाद ही कोरोना संक्रमण को पुष्ट मानता है। इन छह मरीजों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने तक घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले महीने 17 मार्च से अब तक छह मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं और तीन अभी सक्रिय केस हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि जिला अस्पताल में आए लक्षण वाले मरीजों की एंटीजन किट से जांच की गई, जिनमें छह लोगों में संक्रमण पाया गया। एंटीजन किट से शत प्रतिशत संक्रमण की पुष्टि नहीं मानी जाती, इसलिए इन सभी छह लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। शुक्रवार को नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें